पंचायत आम चुनाव 2026 : जिले में 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक होगा चुनावी प्रशिक्षण

ram

भीलवाड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जसमीत सिंह संधू ने बताया कि मतदान दलों, रिटर्निंग अधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत आम चुनाव–2026 के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन हेतु नियुक्त मतदान दलों (मतदान अधिकारी एवं प्रथम सहायक मतदान अधिकारी), पंच व सरपंच निर्वाचन हेतु नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नामांकन, मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

कार्यक्रमानुसाार समस्त प्रशिक्षण सत्र महाराणा प्रताप सभागार, नगर निगम (टाउन हॉल) में आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से प्रशिक्षण प्रारंभ होगा, जिसमें क्रमशः 10, 11, 12 एवं 13 अक्टूबर को 600-600 प्रशिक्षार्थी तथा 14 अक्टूबर को 602 प्रशिक्षार्थी भाग लेंगे।

15 एवं 16 अक्टूबर को प्रशिक्षण दो सत्रों (प्रथम सत्र प्रातः 08:30 बजे तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 01:30 बजे) में आयोजित किया जाएगा। इनमें 15 अक्टूबर को प्रथम व द्वितीय सत्र में 550-550 प्रशिक्षार्थी तथा 16 अक्टूबर को प्रथम सत्र में 500 एवं द्वितीय सत्र में 489 प्रशिक्षार्थी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *