जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से आज जोबनेर एवं झोटवाड़ा पंचायत समिति के चुनावों में विजयी हुए नवनिर्वाचित सदस्यों ने मुलाकात की। इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सभी विजयी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनविश्वास पर खरा उतरने और अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी हैं। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय समस्याओं का समाधान और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी सदस्यों से जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए सेवा भाव और जवाबदेही के साथ अपने दायित्व निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के गांवों और शहरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जोबनेर और झोटवाड़ा के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों से की मुलाकात, दी जीत की बधाई
ram


