जयपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 18वें कॉमन रिव्यू मिशन दल 22 से 28 नवम्बर 2026 तक प्रदेश में संचालित की जा रही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन कर रिपार्ट केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्तुत करेगा। इस मिशन के तहत विभिन्न राज्यों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का 14 सदस्यीय दल ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन में अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक कर विस्तार से चर्चा की। मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त आयुक्त मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण व पीसीपीएनडीटी डॉ. पवन कुमार की लीडरशीप में केन्द्रीय दल जयपुर मुख्यालय क्षेत्र सहित झालावाड़ और हनुमानगढ़ जिलों में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों व सेवाओं की क्रियान्विती का अवलोकन करेंगे और निरीक्षण के उपरांत राज्य मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का 18वां कॉमन रिव्यू मिशन का राजस्थान दौरा
ram


