गुरु नानक देव जी के संदेशों को आत्मसात करने की जरूरत : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

ram

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर जयपुर के राजा पार्क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचीं। यहां उन्होंने गुरु महाराज के समक्ष शीश नवाकर प्रदेश की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रकाश पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सत्य, सेवा, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं। उनकी शिक्षाएं समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को तलवार भेंट की गई। साथ ही उन्हें सभी सिख गुरुओं के चित्र वाला एक विशेष चित्र भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, राजा पार्क व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि नैयर, गुरुद्वारा सचिव रविंद्र सिंह नरूला और राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *