मतदान शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ

ram

रतनगढ़ । लोकसभा आम चुनाव -2024 के दौरान आज शुक्रवार को मतदान दिवस पर ग्रामीणों में भरपूर उत्साह देखने को मिला व काफी मतदाताओं ने मतदान कैन्द्र में बने सैल्फी पाईन्ट पर सैल्फी ली। मतदाता घरों से निकलकर मतदान केन्द्र पहुंचे तथा मतदान के साथ लेकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान दिवस को शाम 5 बजे तक जिले में 52.01 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने मंगलदत विधालय में बने बूथ पर अपने समर्थकों के साथ मतदान किया व पूर्व विधायक अभीनेष महर्षि ने रघुनाथ विधालय में बने बूथ पर अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।
मतदान केन्द्रों पर उत्साहित मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। वहीं दोपहर बाद 3 बजे तक कई मतदान केंद्रो पर सुनसान नजर आए। निवार्चन अधिकारी अमीत वर्मा ने बताया कि आज शुक्रवार को सुबह 7 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में प्रातः 9 बजे तक 10.16, 11 बजे तक 22.52, 01 बजे तक 33.97, 03 बजे तक 42.39 व 05 बजे तक 52.01प्रतिशत मतदान हुआ। छुट पुट घटना के अलावा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। प्रशासन व पुलिस की माकुल व्यवस्था रही।

झलकियां —–

लोकसभा चुनाव 2024
रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विशेष झलकियां
* प्रेममनगर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेें 72 वर्षीय थानाराम ने व्हीलचेयर व स्वयंसेवकों के सहयोग से मतदान किया तो खुशी से विक्ट्री पोजिशन बनाते हुए अपनी प्रसन्नता का इजहार किया।
* तहसील के गोगासर की बात करें तो 91 वर्षीय सांवरमल पारीक को होम वोटिंग का लाभ नहीं मिला। वहीं उनकी 24 वर्षीय पौत्री निकिता 90 प्रतिशत दिव्यांग है, इसके बावजूद भी उसका नाम होम वोटिंग में नहीं जुड़ा। दिव्यांग होने के कारण निकिता गत विधानसभा चुनाव में भी अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाई।

* शहर के बूथ संख्या 71 पर फर्जी मतदान का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि इस दौरान मतदान का कार्य प्रभावित नहीं हुआ। मतदाता कमल सांगानेरिया ने बताया कि जब वह बूथ पर पहुंचा, तो उसके मत का प्रयोग हो चुका है। ऐसा ही मामला एक महिला के साथ भी हुआ है।

* तहसील के ग्राम ठठावता में आज लोकतंत्र उत्सव को विशेष रूप से देखने को मिला गांव के दूल्हा राजेंद्र पूनियाँ व लक्ष्मण राम पूनियाँ की शादी आज 19अप्रेल 2024 को थी दूल्हा राजेंद्र पूनिया ने दूल्हा बनने से पहले मतदान किया।

* वार्ड संख्या 16 की रहने वाली शान्ति जोशी पत्नी कपिल जोशी ने कल गुरूवार को चूरू के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। और रतनगढ़ पहुंचकर बूथ संख्या 53/54 मंगल्दत स्कूल में अपना मतदान किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष अरविंद इन्दोरिया, मनोज हारित, रमेश पारीक, सन्तोष जोशी आदि साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *