सवाई माधोपुर जिले को मिले 24 नवचयनित पशु चिकित्सा अधिकारी

ram

सवाई माधोपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2025 के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 24 नवचयनित पशु चिकित्सा अधिकारियों ने परिणाम जारी होने के बाद सवाई माधोपुर जिले में कार्यग्रहण कर लिया। नवचयनित अधिकारियों के कार्यग्रहण पर कार्यालय संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग सवाई माधोपुर में उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने नवचयनित पशु चिकित्सा अधिकारियों को कार्यग्रहण करवाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉ. राजीव गर्ग ने नव नियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर एवं समयबद्ध पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में पशुपालक पशुपालन पर निर्भर हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के उपचार, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पशुपालकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
सवाई माधोपुर जिले में कार्यग्रहण करने वाले नवचयनित पशु चिकित्सा अधिकारियों में डॉ. पवन कुमार, डॉ. विवेकानन्द, डॉ. डेविड मीना, डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. रोहित, डॉ. बृजेशम मीना, डॉ. मदनमोहन, डॉ. नेहा, डॉ. सक्षम, डॉ. रजनी मीना, डॉ. पवन कुमार, डॉ. कपिल, डॉ. शिवप्रसाद, डॉ. भविष्य अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. पंकज, डॉ. अंकित, डॉ. विजय, डॉ. प्रान्जल मीना, डॉ. रविशंकर, डॉ. रामजीलाल, डॉ. विक्रम एवं डॉ. जयन्तराज शामिल हैं।
नव नियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर उपचार एवं पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। साथ ही पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र पशुपालकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
नवचयनित पशु चिकित्सा अधिकारियों के जिले में कार्यग्रहण से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को पशु चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बेहतर होने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी संचालन को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *