भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने कहा कि बारिश, आंधी आने की संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने ये चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। बाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए। आने वाले दिनों में संभावित रूप से खराब मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए।” ऑरेंज अलर्ट दूसरा सबसे ऊंचा चेतावनी स्तर है और इसका मतलब है कि मौसम के कारण क्षति या व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। गुरुवार सुबह के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अभी हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, गुरुवार को भी इसी तरह की बारिश की संभावना है और शुक्रवार को बारिश तेज हो सकती है।

दिल्ली में दो दिन तक बारिश-आंधी की सभावना
ram


