जयपुर : वी.टी. रोड मेला ग्राउंड में जनसेवा यात्रा में शामिल हुए सीएम, प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर वर्चुअल संवाद

ram

जयपुर। आज जयपुर के वी.टी. रोड स्थित मेला ग्राउंड में ‘जनसेवा यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ (सेवा ज्योति यात्रा) का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर, इस कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से उनका ओजस्वी और प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का अवसर मिला। राष्ट्र प्रथम और सुशासन को समर्पित यह 25 वर्षों का सेवाकाल प्रत्येक नागरिक को देश के नवनिर्माण के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। इसी ऊर्जा के साथ, प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों के उपरांत सभा में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया गया तथा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने की शपथ ली गई। प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान निरंतर प्रगति के नए आयाम छू रहा है। डबल इंजन की सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, जन-कल्याण और समग्र खुशहाली के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर देवतुल्य जनता के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को गति देने और राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने का दृढ़ संकल्प दोहराया गया। इस आयोजन के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *