महापौर सुनील कोठारी की व्यापार मंडलों के साथ मैराथन बैठक

ram

जयपुर। नगर निगम जयपुर महापौर सुनील कोठारी ने दीपावली पर्व के मध्येनजर सभी आवष्यक व्यवस्थाओं के संबंध में 30 से भी अधिक व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ 2 घंटे से भी अधिक मैराथन बैठक की। बैठक में सफाई, पेचवर्क, विद्युत, अग्निषमन, पेड़ों की कटाई-छटाई, पषु प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उपमहापौर सरोज कंवर, अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल, जोन एवं मुख्यालय उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महापौर ने व्यापार मण्डलों से स्वच्छता का दीप जलाने की कि अपीलः-

महापौर ने इस अवसर पर सभी व्यापार मण्डलों से आह्वान किया कि इस दिवाली को हर वार्ड, हर गली मोहल्ले, हर दुकान में स्वच्छता की दीप जलाना चाहिए। उन्होंने सभी व्यापार मण्डलों से अपील की कि प्रत्येक दुकान के बाहर गीले व सूखे कचरे का डस्टबिन रखे जाने चाहिए। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाये, बाजारों में अवैध होर्डिग, बैनर, पोस्टर नहीं लगे यह सुनिष्चित किया जाये। सड़क एवं फुटपाथ, बरामदें चलने के लिये है अतः इन पर अवैध अतिक्रमण न तो करे ना ही किसी को करने दे। जयपुर के जिम्मेदार नागरिक बने, शहर के प्रति नैतिक जिम्मेदारी निभाये। इसके साथ ही उन्होंने व्यापार मण्डलों को स्वच्छता के संकल्प के साथ खुले में कचरा ना फेंकने की अपील भी की। महापौर ने चारदिवारी में पेड़ों की कटाई छटाई करने, फेरोकवर, सड़कों पर पेचवर्क करने, बाजारों में साइनेज बोर्ड लगाने, यूरिनल्स बनाने एवं अवैध अतिक्रमण हटाने, सड़कों पर निराश्रित पषुओं को पकड़ने के लिये संबंधित अधिकारियों को दिषा-निर्देष भी दिये।

महापौर ने कहा कि दिवाली को ध्यान में रखते हुये पंजीकृत व्यापार मण्डलों को दिवाली पर्व पर 11 दिन के लिये स्वागतद्वार निःषुल्क लगा सकेगे लेकिन इसके साथ यह भी सुनिष्चित किया जाये कि स्वागतद्वार मजबूत हो तथा यातायात और आमजन के लिये बाधित ना हो। चारदिवारी की सफाई के लिये अतिरिक्त संसाधन एवं मैनपाॅवर लगाकर सफाई की जायेगी। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड का भी एक्षन प्लान तैयार कर आॅन काॅल अलर्ट सिस्टम भी लागू किया जायेगा। पटाखे की दुकान सुरक्षित रूप से लगे तथा उसमें फायर एक्सटिंग्विषर भी लगाना सुनिष्चित किया जाये। जो भी लाईटिंग की जाये वहां तार पूरी तरीके से कवर हो तथा खुले हुये तार ना हो यह भी सुनिष्चित हो। इसके साथ ही दिवाली पर्व पर बेहतरीन रोषनी के लिये प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को सम्मानित भी किया जायेगा।

बैठक में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, सुरेष सैनी, न्यू सांगानेर व्यापार मण्डल, अजमेर रोड़ व्यापार मण्डल, घी वालों का रास्ता व्यापार महासंघ, महेष नगर व्यापार मण्डल, घाटगेट बाजार व्यापार मण्डल, चांदपोल बाजार व्यापार मण्डल, जौहरी बाजार व्यापार मण्डल, गणगौरी बाजार व्यापार मण्डल, किषनपोल बाजार व्यापार मण्डल सहित 30 से भी अधिक व्यापार मण्डल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *