मदनगंज-किशनगढ़ : पांच पटेलन ने मिलकर भात की रस्म निभाई, विशाल शोभायात्रा आज

ram

मदनगंज-किशनगढ़। अखिल भारतीय किन्नर नजर समाज अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में भात रस्म का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रानी बाई किन्नर महाजन समाज ने बताया कि पांच पटेलन ने मिलकर भात की रस्म की गई और सभी जनप्रतिनिधि और शहर के सम्माननीय गणमान्य लोग पधारे आतीत्य भोज कराकर मान सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक विकास चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। जिनका अध्यक्ष रानीबाई किन्नर ने माला, शॉल और साफा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके प्रत्युत्तर में विधायक चौधरी ने भी गुरु सरोजभाई और रानीबाई को माला और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा सभी अतिथियों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश टांक भी पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर अध्यक्ष रानीबाई से आशीर्वाद लिया और माल्यार्पण कर किन्नर समाज का सम्मान बढ़ाया। सुरेश टांक ने कहा, यह किशनगढ़ के लिए गौरव की बात है कि इतना भव्य आयोजन यहां संपन्न हो रहा है। श्री टाक ने अध्यक्ष रानीबाई को इस सफल आयोजन की बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहें। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त सीता वर्मा कांग्रेस पार्षद हमीदा बानों, मनोज सोनी भी ढोल-नगाड़ों के साथ समारोह स्थल पर मायरा लेकर पहुंचे और अध्यक्ष रानीबाई तथा गुरु सरोजभाई को चुनरी ओढ़ाकर पारंपरिक रस्म अदा की। शहर से कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी भी सम्मेलन में पहुंचकर समाज का अभिनंदन किया। मंगलवार को सुबह 10 बजे से मुर्दा गली शोभायात्रा निकालेगी। जो बालाजी मंदिर, मुख्य चौराहा, पेट्रोल पंप, डाक बांग्ला, पुराना बस स्टैंड, लक्ष्मी नारायण मंदिर होते हुए नगर भ्रमण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *