पीपाड़ शहर : सियारा में विशाल तेजा गायन बुधवार को

ram

पीपाड़ शहर। पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम सियारा में वीर तेजाजी महाराज मंदिर में वीर तेजा गायन का भव्य आयोजन बुधवार रात्रि समय होगा वही धार्मिक आयोजन कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। समाजसेवी युवा कार्यकर्ता मनोहर सिंह खिलेरी ने बताया कि आज बुधवार को रात्रि समय तेजा गायन होगा एवं महाप्रसादी का आयोजन कल गुरुवार को होगा।वही धार्मिक आयोजन मे खरनाल धाम भोपाजी दरियाव धौलिया के अलावा कालूराम लंगोड शालिग्राम सिलारिया तेजा गायन करेंगे जबकि डांसर राजेंद्र सिंह राठौड़ व भीयाराम राजस्थानी,सुप्रसिद मटकी डांसर प्रेम मंडा बाड़मेर द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी विशाल कार्यक्रम को लेकर युवाओं की टीम पिछले एक हफ्ते से तैयारी में जुटे हैं।जिसमें रामूराम भड़़ला अध्यापक रामपाल रियाड़ गणेश राम खिलेरी हरदीन भड़़ला अर्जुन खिलेरी कालू भड़़ला सोनू खेजड़़ बीरबल खिलेरी महेंद्र भड़़ला महिपाल भड़़ला नाथुराम भड़़ला नारायण खिलेरी धर्माराम व जीतू आदि आदि युवाजन धार्मिक आयोजन को सफल बनाने मे जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *