धौलपुर। सदर थाना पुलिस ने अवैध खनन को लेकर कार्रवाई करते हुए चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई को लेकर सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में अवैध बजरी की रोकथाम के लिए जाटोली चौकी के पास नाकाबंदी कराई जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को चंबल घाट की ओर से बजरी से भरी हुआ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती हुई दिखाई दी। जिस पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसे जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी भरी हुई थी, जिसके चलते दोनों आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चंबल बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ बच्चू सिंह (43) पुत्र प्रेम सिंह निवासी आगरा और शैलेंद्र (20) पुत्र प्रेम सिंह निवासी धौलपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से बजरी खनन को लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
![](https://lokwarta.net
/wp-content/uploads/2024/06/7-12-880x320.jpg)
चंबल बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ram