जिला निर्वाचन अधिकारी ने इंद्रगढ़ व लाखेरी में मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण

ram

बूंदी। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हरफूल सिंह यादव ने गुरुवार को इंदरगढ़ एवं लाखेरी क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न मतदान केंद्रों, स्मार्ट बूथ, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्मार्ट बूथ का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा, मूलभूत व्यवस्थाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम मतदान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लाखेरी एसडीएम कार्यालय में निर्वाचन संबंधी बैठक लेकर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करने के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर पालिका इंदरगढ़ में स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव सामग्री की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना के लिए आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील इंदरगढ़ पहुंच कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने अम्बेडकर छात्रावास का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी जवाहर लाल जैन, पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर, तहसीलदार इंदरगढ़ रामभरोस मीणा, थाना अधिकारी इंदरगढ़ एवं नायब तहसीलदार लाखेरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *