नगरीय निकाय चुनाव : नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, बूंदी जिले में कुल 135 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन

ram

बूंदी। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत नाम वापसी के अंतिम दिन जिले में निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक जिले की नगर परिषद और सात नगर पालिकाओं में कुल 135 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र (नामांकन) वापस ले लिए हैं। प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में सबसे अधिक 38 प्रत्याशियों ने बूंदी नगर परिषद से नामांकन वापस लिए हैं। वहीं, इंदरगढ़ नगर पालिका में सबसे कम मात्र 3 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए हैं। बूंदी नगर परिषद में 38, केशवरायपाटन नगर पालिका में 25, लाखेरी नगर पालिका में 25, हिंडोली नगर पालिका में 18, नैनवां नगर पालिका में 14, कापरेन नगर पालिका में 8, देई नगर पालिका में 4, इंदरगढ़ नगर पालिका में 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *