राड़ी के बालाजी जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को साढ़े तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

ram

झालावाड़। 33/11 केवी सब-स्टेशन राड़ी के बालाजी पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता जयपुर डिस्कॉम ने बताया कि उक्त जीएसएस से जुड़े राड़ी के बालाजी रोड, मोची मोहल्ला, धनवाड़ा बस्ती, बसेड़ा मोहल्ला, कसाई मोहल्ला, हबीब नगर, गागरोन रोड, गागरोन फोर्ट, पीएचईडी, सीवरेज प्लांट, नला मोहल्ला, गावघेर, भगत सिंह कॉलोनी, पीलखाना, संजय कॉलोनी, जामा मस्जिद, फॉरेस्ट रोड, गोदाम की तलाई एवं आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समयावधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *