राष्ट्रीय खेल दिवस-2026: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शासन सचिवालय में हुईं खेल गतिविधियां हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन

ram

जयपुर। कार्मिक विभाग, शासन सचिवालय की ओर से ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर सोमवार को शासन सचिवालय, जयपुर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।
आयोजन में विजेता रहीं टीमें: आयोजन के दौरान रस्साकशी पुरुष वर्ग में टीम ‘गौरव सैनानी’ तथा महिला वर्ग में टीम ‘कस्तूरबा गांधी’ विजेता रही। रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में टीम ‘सुखदेव’ एवं महिला वर्ग में टीम ‘विजय लक्ष्मी’ विजेता घोषित हुईं। वहीं नींबू दौड़ में पुरुष वर्ग में टीम ‘तात्या टोपे’ एवं महिला वर्ग में टीम ‘रानी लक्ष्मीबाई’ ने विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं अल्पाहार वितरित किया गया।
वरिष्ठ खेल अधिकारी ने दी बधाई: सभी टीमों के अच्छे प्रदर्शन पर कार्मिक विभाग, शासन सचिवालय के वरिष्ठ खेल अधिकारी तथा कार्मिक (क-5/खेल प्रकोष्ठ) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समस्त खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *