धौलपुर। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र सिंह जांगल ने बताया कि पालनहार योजनान्तर्गत विधवा, अनाथ, दिव्यांग, एकल महिला को बच्चों के पालन-पोषण हेतु 0 से 6 वर्ष के बच्चों को प्रतिमाह 750 रुपये एवं 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 1500 रुपये सहायता राशि दी जाती है। जिले में कुल 8573 पालनहारों में कुल 16908 बच्चे सम्मिलित हैं, जिनमें से 2886 बच्चे अभी भी वार्षिक सत्यापन से शेष हैं। वार्षिक सत्यापन के अभाव में आंगनबाड़ी व विद्यालय जाने वाले बच्चों को पालनहार योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के ब्लॉक बाड़ी में 495, ब्लॉक बसेड़ी में 495, ब्लॉक धौलपुर में 769, ब्लॉक राजाखेड़ा में 451, ब्लॉक सैंपऊ में 511 एवं ब्लॉक सरमथुरा में 165 पालनहार लाभान्वित बच्चों का वार्षिक सत्यापन बकाया है। वार्षिक सत्यापन से शेष बच्चों का नजदीकी ई-मित्र के माध्यम से अथवा ब्लॉक पर संचालित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर आंगनबाड़ी या विद्यालय से वर्तमान अध्ययन सत्र का अध्ययन प्रमाण पत्र अपलोड कर 3 दिसम्बर तक वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं।
पालनहार वार्षिक सत्यापन के अंतिम 4 दिन शेष, बिना सत्यापन अटकेंगी पालनहार सहायता राशि
ram


