जिला स्तरीय मेगा विधिक चेतना शिविर 6 दिसम्बर को, विभिन्न विभागों की योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

ram

सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 6 दिसम्बर, 2026 को जिला खेल मैदान, दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय क्षेत्रीय विधिक चेतना शिविर (मेगा वेलफेयर कैंप) की तैयारियों को लेकर जिला एवं सेशन न्यायालय सभागार में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौत्तम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शिविर की व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सचिव समीक्षा गौतम ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें शिविर में लाभान्वित करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करें। शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने के लिए विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने, आवश्यक दस्तावेजों एवं सूचनाओं की उपलब्धता तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, श्रम, कृषि, पशुपालन, राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, नगर परिषद, रोजगार, उद्योग, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शिविर से संबंधित जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के निर्देश दिए गए। सचिव संमीक्षा गौत्तम ने कहा कि शिविर का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों तक विधिक सहायता एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शिविर को सफल बनाएं। साथ ही आमजन से भी अपील है कि उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *