जयपुर में ग्लोबल राइज 2026: टेक्नोलॉजी, निर्यात और वैश्विक बाजार पर जोर

ram

जयपुर। जयपुर के उद्योग जगत में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल, निर्यात विस्तार और वैश्विक बाजारों तक पहुंच को लेकर नई संभावनाओं पर मंथन हुआ। ग्लोबल राइज 2026 के जयपुर संस्करण में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, एमएसएमई, नीति-निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों ने राजस्थान के पारंपरिक उद्योगों को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की रणनीतियों पर चर्चा की।

SMBConnect की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम ‘द नेक्स्ट फेज ऑफ इंडियाज ग्रोथ’ श्रृंखला का सातवां पड़ाव रहा। कार्यक्रम में रत्न एवं आभूषण, हस्तशिल्प, फर्नीचर, परिधान और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों के साथ तकनीक, एआई और निर्यात से जुड़े विषय प्रमुख रहे।
G
Global Rise 2026

SMBConnect के संस्थापक एवं निदेशक संदीपन रे ने कहा कि जयपुर की कारोबारी पहचान केवल रत्न-आभूषण और हस्तशिल्प तक सीमित नहीं है। शहर में इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और अन्य क्षेत्रों में भी मजबूत कारोबारी आधार मौजूद है। जरूरत इन क्षमताओं को नए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की है।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के एमएसएमई के लिए सरकारी नीतियों और संस्थागत सहयोग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तथा एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। जयपुर रग्स की अनूप्रिया राजावत ने भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

एक विशेष पैनल में रत्न, आभूषण और हस्तशिल्प उद्योग के विशेषज्ञों ने तकनीक और नवाचार के जरिए पारंपरिक कारोबार को प्रतिस्पर्धी बनाने पर चर्चा की। वहीं, फर्नीचर और हस्तशिल्प के निर्यात तथा राजस्थान को वैश्विक गारमेंट हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार हुआ।

कार्यक्रम में वैश्विक बाजारों में जयपुर के एमएसएमई की पहुंच बढ़ाने के लिए निर्यात तैयारी, प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया गया। समापन अवसर पर ग्लोबल राइज अवॉर्ड्स 2026 प्रदान किए गए।

ग्लोबल राइज 2026 का अगला पड़ाव इंदौर होगा, जहां 27 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *