विधायक डॉ. अरुण चौधरी की अनुशंसा पर बालोतरा में 11.50 करोड़ के विकास कार्य

ram

बालोतरा। विधायक डॉ. अरुण चौधरी की अनुशंसा पर बालोतरा शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में कुल 33 विकास कार्यों के लिए ₹11 करोड़ 49 लाख 52 हजार 145 की राशि स्वीकृत की गई है। कार्यादेश में सड़क, नाली, सीसी एवं डामर पेचवर्क, पार्क विकास, ईको कूलिंग सेंटर, बस स्टैंड, ई-लाइब्रेरी सहित आमजन से जुड़े विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के दक्षिण क्षेत्र बी में नाली एवं क्रॉस निर्माण के लिए ₹48.11 लाख, दक्षिण क्षेत्र ए में नाली एवं क्रॉस निर्माण के लिए ₹43.47 लाख, नगर परिषद क्षेत्र में डब्ल्यूएमएम कार्य के लिए ₹24.07 लाख तथा उत्तर क्षेत्र बी में नाली एवं क्रॉस निर्माण के लिए ₹49.94 लाख की राशि निर्धारित की गई है। दक्षिण क्षेत्र ए में डामर पेचवर्क के लिए ₹40.65 लाख, दक्षिण क्षेत्र बी में डामर पेचवर्क के लिए ₹40.19 लाख, जबकि उत्तर क्षेत्र ए एवं बी में सीसी एवं डामर पेचवर्क के विभिन्न कार्यों के लिए करीब ₹4 करोड़ से अधिक की राशि निर्धारित की गई है। मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढों को भरने के लिए दक्षिण क्षेत्र में ₹24.12 लाख तथा उत्तर क्षेत्र में ₹24.24 लाख का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि शहर में पर्यावरण एवं जन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सेकंड रेलवे अंडरपास के पास नमो पार्क के निर्माण एवं विकास के लिए ₹42.01 लाख स्वीकृत किए गए हैं। वहीं कृषि उपज मंडी मुंगड़ा रोड पर ईको कूलिंग सेंटर के लिए ₹13.53 लाख, नए बस स्टैंड पर ईको कूलिंग सेंटर के लिए ₹14.98 लाख तथा छत्रियों का मोर्चा क्षेत्र में ईको कूलिंग सेंटर के लिए ₹14.88 लाख की राशि निर्धारित है। जन सुविधाओं से जुड़े कार्यों में पौधरोपण एवं पौधों के रखरखाव के लिए ₹17.05 लाख, विभिन्न स्थानों पर फेरो कवर लगाने के लिए ₹20.89 लाख तथा परमानंद जी की समाधि स्थल के पास सामुदायिक टीन शेड निर्माण के लिए ₹9.06 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
सामाजिक एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के तहत नगरीय क्षेत्र में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर ई-लाइब्रेरी की स्थापना के लिए ₹30.11 लाख तथा नए बस स्टैंड स्थित अनौपचारिक शिक्षा भवन की मरम्मत के लिए ₹8.86 लाख स्वीकृत किए गए हैं। वहीं बजट घोषणा के अंतर्गत बस स्टैंड निर्माण कार्य के लिए ₹1 करोड़ 11 लाख 79 हजार 946 की राशि निर्धारित की गई है। इसके अलावा रिफाइनरी के पास डॉग शेल्टर निर्माण के लिए ₹1 करोड़ 30 लाख 50 हजार 932 तथा राबारियों का टांका सामुदायिक भवन के मरम्मत एवं अन्य कार्यों के लिए ₹8.32 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
इन 33 विकास कार्यों की कुल स्वीकृत राशि ₹11,49,52,145 है। इन कार्यों के पूरा होने से बालोतरा शहर में सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ पर्यावरण, शिक्षा, परिवहन एवं अन्य जन सुविधाओं का विस्तार होगा। विधायक डॉ. अरुण चौधरी की अनुशंसा से स्वीकृत इन कार्यों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुरूप प्रस्तावित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *