चित्तौड़गढ़: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, हरियालो राजस्थान, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा खरीफ 2025-26 हेतु मक्का बीज एवं सब्जी मिनीकिट वितरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

ram

चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत केवलपुरा, पायरी एवं बोरखेड़ा (पं.स. बड़ीसादड़ी) में जनजाति क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत खरीफ 2025-26 के लिए गुरुवार को कृषकों को मक्का बीज मिनीकिट तथा उद्यान विभाग द्वारा मिर्च एवं सब्जी बीज मिनीकिट नि:शुल्क वितरित किए गए। इस अवसर पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक के मुख्य आतिथ्य में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं हरियाळो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कार्य भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के उपप्रधान रामचंद्र शर्मा, तुलसीराम शर्मा, रवि मेनारिया, श्यामलाल गुर्जर, बाबूलाल गायरी, देवनारायण, पूर्व प्रधान शंकर सिंह मीणा, सरपंच प्रकाश मीणा (केवलपुरा), रामचन्द्र, भेरूसिंह, रामचन्द (बोरखेडा) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिनेश जागा (संयुक्त निदेशक) कृषि विभाग, डॉक्टर शंकर लाल जाट (उपनिदेशक) उद्यान विभाग, प्रेमचंद वर्मा (उपनिदेशक, आत्मा), अंशु चौधरी (सहायक निदेशक), ज्योति प्रकाश सिरोया (कृषि अधिकारी), गोपाल शर्मा (कृषि पर्यवेक्षक), सु शिवांगी जोशी (कृषि अधिकारी), रामचंद्र डांगी (सहायक कृषि अधिकारी), सुनील खोईवाल, हरीशंकर व्यास, राहुल सामरिया, ईश्वरलाल रावत एवं अशोक सिंह मीणा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *