राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

ram

बूंदी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बून्दी एवं हिण्डोली केम्प राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बून्दी में एनसीवीटी एवं हिण्डोली में एससीवीटी में संस्थान स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया पश्चात सीधे प्रवेश हेतु पुनः प्रवेश हेतु आवेदन आंमत्रित किये जा रहे है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) ने बताया कि नवीन आवेदन पत्र 15 अक्‍टूबर 2026 दोपहर 12:00 बजे तक राज्य सरकार के एकीकृत एसएसओ पोर्टल/ईमित्र के माध्यम से भरें जायेगें एवं इस प्रवेश प्रक्रिया में पूर्व में प्रवेश से वंचित रहे आवेदनों को भी प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित किया जायेगा, उन्हें पुनः आवेदन की आवश्यकता नही है।
उन्होंने बताया कि आवेदक को अपने आवेदन पत्र का प्रिन्ट मय योग्यता संबंधित दस्तावेंज यथा 8 वीं की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि की फोटो प्रति संस्थान में व्यक्तिशः 15 अक्‍टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करवाना होगा। प्राप्त आवेदन की प्रवेश की तिथि 15 अक्‍टूबर 2026 दोपहर 2:00 बजे से रहेगी। जिसकी 8 वीं की अंकतालिका निजी स्कूल से प्राप्त है उन्हें सक्षम अधिकारी से प्रमाणित करवाना अनिवार्य है एवं जो 8 वीं में प्रमोट हुए अभ्यार्थियों को 5 वीं की अंकतालिका लगाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *