दिव्यांजनो को कृत्रिम अंग-उपकरण पाने का मौका

ram

बूंदी। राज्‍य सरकार की बजट घोषणा के तहत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी दैनिक जरूरतों को आसान करने के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जायेंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेशभर में 25000 दिव्यांगजनों को इन उपकरणों से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत जिला बून्दी के लिए 540 कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक अर्पित जैन ने बताया कि विशेष योग्यजन निदेशालय, जयपुर की ओर से योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। 3 दिसंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन के अवसर पर राजस्थान में लाभार्थियों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किया जाना प्रस्तावित है।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है।

साथ ही आवेदक के पास 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता का यूडीआईडी कार्ड होना चाहिए। निर्धारित अन्य पात्रता शर्ते पूरी करने वाले दिव्यांगजन ही योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने जिले के पात्र दिव्यांगजनों, उनके परिजनों तथा संबंधित संस्थाओं से अपील की है कि वे बिना देरी किये ऑनलाईन आवेदन दर्ज करवाएं, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

ऐसे करे आवेदन
इच्छुक पात्र आवेदक अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से SJMS DSAP पोर्टल पर CM Sanyukt Sahayata Anudan Yojana में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *