श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के दौरान श्रीगंगानगर जिले में तृतीय एवं चतुर्थ चरण में चुनाव सम्पन्न करवाये जाने हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिये तृतीय चरण में जहां चुनाव सम्पन्न होने हैं, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के पांच किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में 2 नवम्बर 2026 को सायं 6 बजे से 4 नवम्बर 2026 को सायं 6 बजे तक एवं चतुर्थ चरण में जहां चुनाव सम्पन्न होने हैं, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के पांच किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में 12 नवम्बर 2026 को सायं 6 बजे से 14 नवम्बर 2026 को सायं 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा।
इसी प्रकार पंच एवं सरपंच पद के चुनाव के लिए तृतीय चरण में जहां चुनाव सम्पन्न होने है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के पांच किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में 4 नवम्बर 2026 को सायं 6 बजे से 6 नवम्बर 2026 को मतगणना समाप्ति तक एवं चतुर्थ चरण में जहां चुनाव सम्पन्न होने हैं, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के पांच किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में 14 नवम्बर 2026 को सायं 6 बजे से 16 नवम्बर 2026 को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस रहेगा।
पंचायती राज आम चुनाव 2026 : चुनाव क्षेत्र में रहेगा सूखा दिवस
ram


