सेवा सेतु अभियान 2026 : सोमवार को जगतपुरा एवं झालाना जोन में आयोजित होगा सेवा सेतु अभियान शिविर

ram

जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 07 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक “सेवा सेतु अभियान-2026“ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 16 अक्टूबर तक का शिविर कार्यक्रम जारी कर दिया है। शुक्रवार को विद्याधर नगर एवं मुरलीपुरा जोन में शिविर आयोजित किया गया। सोमवार को जगतपुरा एवं झालाना जोन कार्यालय पर शिविर आयोजित किया जायेगा।
यहां आयोजित किये जा रहे है शिविर-
12 अक्टूबर 2026 को जगतपुरा एवं झालाना जोन कार्यालय में आयोजित किया जायेगा। 13 अक्टूबर 2026 को झोटवाड़ा एवं वैषाली नगर जोन कार्यालय में आयोजित किया जायेगा। 14 अक्टूबर 2026 को मालवीय नगर जोन कार्यालय में आयोजित किया जायेगा। 15 अक्टूबर 2026 को किषनपोल एवं हवामहल-आमेर जोन कार्यालय में आयोजित किया जायेगा। 16 अक्टूबर 2026 को आदर्ष नगर एवं सिविल लाईन जोन कार्यालय में आयोजित किया जायेगा।
शिविर के माध्यम से नगर निगम जयपुर से संबंधित विभिन्न सेवाओं यथा सफाई, सीसी/डामर सड़क मरम्मत व पेच वर्क, स्ट्रीट लाईट, सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव व सौन्दर्यकरण, नालियों की मरम्मत, फेरोकवर व मैन हाॅल्स की मरम्मत, सीवर लाईन लीकेज मरम्मत, आवारा पषु पकड़ने, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर एन.ओ.सी, ट्रेड लाईसेंस, साईनेज लाईसेंस, सीवर कनेक्षन, ओ.एफ.सी-मोबाईल टावर एन.ओ.सी, ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण पत्र, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, 69-ए, 54-ई, 50-बी, 60-सी के अन्तर्गत पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामान्तरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज डीड से फ्री होल्ड पट्टे, यू.डी. टैक्स, विभिन्न राजकीय विभागों की फ्लैगषिप जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त एवं स्वीकृति जारी करना, विद्यालय, आंगनबाडी एवं अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण, अटल पेंषन योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंषन, मुख्यमंत्री निषुल्क बिजली योजना, पी.एम. स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम, अभियान में पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के कार्य किये जायेगे।
सफलता की कहानी
विद्याधर नगर के स्थानीय निवासी बृजेश कुमार जी ने विद्याधर नगर जोन में चल रहे सेवा सेतु अभियान में यूडी टैक्स जमा कराने आए बृजेश कुमार जी ने बताया कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान में उन्हें टैक्स जमा करने में छूट प्रदान की गई और नगर निगम प्रशासन के सभी अधिकारी और कर्मचारियों का उन्हें पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ नगर निगम और राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार की अभियान की बृजेश कुमार जी ने सराहना की और धन्यवाद भी व्यक्त किया।
मुरलीपुरा के स्थानीय निवासी विनीत सैनी जी ने विद्याधर नगर जोन में चल रहे सेवा सेतु अभियान में अपने विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया विनीत जी ने बताया कि आवेदन जमा करने के कुछ ही समय में सेवा सेतु अभियान के तहत नगर निगम द्वारा उन्हें विवाह प्रमाण पत्र तैयार कर प्रदान किया गया इसके लिए विनीत जी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम के सभी कर्मचारियों अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया और बताया कि नगर निगम स्टाफ के पूर्ण सहयोग से मुझे यह महत्वपूर्ण दस्तावेज बहुत ही कम समय में और बहुत ही आसानी और सरल प्रक्रिया के साथ प्राप्त हुआ है जिसके लिए उन्होंने राज्य सरकार और नगर निगम प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया।
शिविरों में मिल रही आमजन को तत्काल राहतः-
विद्याधर नगर में शिविर में आये हुये जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के 22 आवेदनों के ही प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए गए। कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत पट्टे के 3 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जनआधार के 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। नगरीय विकास कर के 3 लाख 15 हजार रूपये जमा करवाये।
मुरलीपुरा जोन में शिविर में आये हुये जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के 56 आवेदनों के ही प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *