अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों और ड्रोन गतिविधियों पर नियंत्रण के निर्देश

ram

श्रीगंगानगर। इण्डो-पाक बॉर्डर सुरक्षा में सुधार हेतु गठित जिला स्तरीय स्टंेडिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों और ड्रोन गतिविधियों पर नियंत्रण के निर्देश दिये गये।
बैठक में जिला कलक्टर द्वारा मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट लेवल स्टंेडिंग कमेटी की बैठक का उल्लेख करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर वैध/अवैध आवागमन पर नियंत्रण, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आर्म्स व ड्रग्स की तस्करी की रोकथाम करने और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन गतिविधियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिये गये। अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सड़कों के निर्माण हेतु भूमि अवाप्ति, भारत माला सड़क की सुरक्षा हेतु पुलिस स्टेशन, चौकियों के निर्माण, संयुक्त नाकाबंदी प्वाईंट और सीसीटीवी कैमरों पर भी चर्चा हुई।
अवैध धार्मिक सरंचनाओं के निर्माण पर नियंत्रण और उन्हें हटाने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिबंधित मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने और नशा करने वालों को इसे छोड़ने के लिये संबंधित विभागों द्वारा की गई आवश्यक कार्यवाही की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इसकी आवश्यकता अधिक है।
जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिये संबंधित एजेंसियों और विभागीय अधिकारियों की सहभागिता को रेखांकित किया। इस अवसर पर एडीएम सर्तकता अश्विन के. पवार, जिला परिषद सीईओ अभिषेक जैन, गंगानगर एसडीएम नयन गौतम, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. सुखपाल बराड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *