नगर निकाय चुनाव 2026 : मतदाता जागरूकता रैली से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

ram

श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों की कडी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरूवार को बाल निकेतन सैकेंडरी स्कूल द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित कतारों में चलते हुए आसपास के वार्ड एवं मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। हाथों में मतदाता जागरूकता से जुड़ी तख्तियां व स्लोगन लिए विद्यार्थियों ने “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” तथा “स्वतंत्र विचार निर्भय मतदान, लोकतंत्र को मिले नई उड़ान” जैसे नारों के साथ आमजन को जागरूक किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान ने उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना आवश्यक है। उन्होंने सभी से आगामी चुनावों में बिना किसी भय या प्रलोभन के निष्पक्ष व शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। रैली के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *