जयपुर। नगर निगम जयपुर महापौर श्री सुनील कोठारी ने सोमवार को मुरलीपुरा जोन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता योद्धाओं के साथ 2 घंटे से भी अधिक मैराथन बैठक कर जोन स्तर के प्रषासकीय ढंाचे, राजस्व वृद्धि, सफाई व्यवस्था, सफाई से जुड़े संसाधनों एवं विकास कार्यो पर विस्तृत चर्चा की। महापौर ने बैठक में जोन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं एवं नगर निगम से संबंधित कार्यों का बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जोनवार फीडबैक लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। महापौर श्री सुनील कोठारी ने कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अन्तर्गत के 3 आवेदकों को पट्टा दिया गया। बैठक में उपमहापौर श्रीमती सरोज कंवर, अतिरिक्त आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार बंसल उपायुक्त (स्वास्थ्य) सतर्कता, पषु प्रबंधन सहित संबंधित वार्ड पार्षद मौजूद रहे। बैठक में पीपीटी के माध्यम से जोन के प्रषासकीय ढंाचे, राजस्व वृद्धि, सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि जयपुर नगर निगम जनता का नगर निगम बनाया जाये, जनहित को प्राथमिकता दी जाये, आमजन को अनावष्यक चक्कर ना लगाना पड़े इसके लिये षिकायतों का प्रभावी तरीके से निस्तारण किया जाये। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित हो जिससे समस्याऐं सुलझे और संवाद कायम हो तथा दीपावली तक वार्डवार विषेष सफाई अभियान चलाया जाये। महापौर ने कहा कि नवाचार के रूप में एक मंच पर अधिकारियों और वार्ड पार्षदों की बैठक आयोजित हो जिससे स्थानीय समस्याओं का निराकरण तत्काल रूप से हो सकेगा। बैठक में स्थानीय पार्षदों ने भी हूपर्स, प्रकाष व्यवस्था, यूडी टैक्स, सीवर लाईन, पषु प्रबंधन, अवैध अतिक्रमण संबंधित समस्याओं को उठाया महापौर ने अन्य सम्बन्धित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर शीघ्र समाधान के निर्देष दिये। महापौर ने बैठक में पार्षदगण को कहा की आगामी प्रमुख त्यौहारो के दृष्टिगत आम जन से भी जनसहभागिता सुनिष्चित की जाए तथा अपील की जाए की आम जन खुले में कचरा ना फेके तथा शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने में अपनी भूमिका निभाए। हम सब मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। महापौर ने कहा कि सफाई का मतलब झाडू लगाना नहीं है बल्कि उस क्षेत्र को पूर्ण रूप से व्यवस्थित बनाना है। फुटपाथ आदि पर किसी भी प्रकार से कोई भी कचरा ना रहे, पेड़-पौधों की समय-समय पर कटाई छटाई होती रहे यह सुनिष्चित किया जाये। इसके साथ ही अधिषाषी अभियंता विद्युत को निर्देष दिये के स्थानों का सर्वे कर आकलन किया जाए तथा समुचित वाॅट की लाईट लगाई जाए। जिससे वहा समुचित प्रकाष हो सके। महापौर ने दीपावली पर्व के मध्यनजर सभी आवष्यक तैयारियों जैसे सफाई, विद्युत, सड़कों पर पेचवर्क, सड़कों पर पड़े सीएनडी वेस्ट को समय-समय पर हटाने के भी निर्देष दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समय-समय पर साप्ताहिक सफाई अभियान वार्डवार चलाया जाये सभी मिलकर काम करेगे तो जयपुर को बेहतर बना पायेगे। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जोन स्तर पर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए तथा फील्ड में सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की योजनाओं एवं सेवाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है।

मुरलीपुरा जोन की ली मैराथन समीक्षा बैठक ‘फील्ड में सक्रिय रहें अधिकारी, जनसमस्याओं का हो त्वरित समाधान’: सुनील कोठारी
ram


