नगर निकाय चुनाव 2026 : चुनाव को लेकर प्रयुक्त होने वाली विभिन्न आइटम्स की दरें निर्धारित

ram

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों के प्रचार-प्रसार, निर्वाचन कार्यालय, आम सभा, जुलूस आदि कार्यांे में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न आइटम्स की दरों का निर्धारण किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार चुनाव लडने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को खर्च सीमा का ध्यान रखना है। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार नगरपरिषद पार्षद चुनाव में अधिकतम चुनाव खर्च सीमा 2 लाख 50 हजार तथा नगरपालिका सदस्य के लिए अधिकतम चुनाव खर्च सीमा 1 लाख 50 हजार रूपए निर्धारित है। निकाय चुनाव के तहत चुनाव कार्यांे में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न वस्तुओं की दरंे निर्धारित की गई हैं। शामियाना प्रति वर्ग फीट प्रतिदिन 5 रूपए, कनात प्रति नग प्रतिदिन 50 रूपए, दरी प्रतिदिन 30 रूपए, सफेद चादर प्रतिदिन 50 रूपए, मेजपॉश प्रतिदिन 20 रूपए, कुर्सी प्रतिनग प्रतिदिन 10 रूपए, गद्दे-रजाई प्रतिनग प्रतिदिन 30 रूपए, सोफा सैट प्रतिनग प्रतिदिन 500 रूपए निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार लाउडस्पीकर साउंड सिस्टम सहित प्रतिनग प्रतिदिन 900 रूपए, अतिरिक्त स्पीकर प्रतिनग प्रतिदिन 250 रूपए, थ्री व्हीलर विद लाउडस्पीकर प्रतिनग प्रतिदिन 1500 रूपए, थ्री व्हीलर विदाउट लाउडस्पीकर प्रतिनग प्रतिदिन 1000 रूपए, फोर व्हीलर विद लाउडस्पीकर प्रतिनग प्रतिदिन 2500 रूपए, फोर व्हीलर विदाउट लाउडस्पीकर प्रतिनग प्रतिदिन 2000 रूपए, फोर व्हीलर बंद बॉडी विद पीओएल प्रतिनग प्रतिदिन 3000 रूपए, फोर व्हीलर बंद बॉडी विदाउट पीओएल प्रतिनग प्रतिदिन 2000 रूपए, फोर व्हीलर बंद बॉडी साधारण विदाउट पीओएल प्रतिनग प्रतिदिन 1500 रूपए, बस-ट्रक 52 व 32 सीटर विद पीओएल प्रतिनग प्रतिदिन 6000 रूपए, मिनी बस विद पीओएल प्रतिनग प्रतिदिन 4000 रूपए, ट्रैक्टर-ट्रॉली विद पीओएल प्रतिनग प्रतिदिन 2000 रूपए, टू व्हीलर विद पीओएल प्रतिनग प्रतिदिन 300 रूपए, रिक्शा विद लाउडस्पीकर प्रतिनग प्रतिदिन 1000 रूपए, मुख्य कार्यालय भवन किराया प्रतिदिन 3000 रूपए, शाखा कार्यालय भवन किराया प्रतिदिन 1000 रूपए, शाखा कार्यालय ग्रामीण भवन किराया प्रतिदिन 500 रूपए निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार समोसा-कचोरी प्रतिनग 12 रूपए, प्रति व्यक्ति खाना प्रतिनग 50 रूपए, वीडियो कैमरा प्रतिनग प्रतिदिन 2000 रूपए, स्टिल फोटोग्राफी कैमरा प्रतिनग प्रतिदिन 2000 रूपए, होर्डिंग्स प्रति वर्ग फीट 25 रूपए, छाछ प्रतिनग 10 रूपए, सोशल मीडिया (वॉट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, एक्स, यूट्यूब) पर स्टिल फोटो से सम्पूर्ण चुनाव अवधि के लिए प्रचार-प्रसार की दर 25 हजार रूपए, सोशल मीडिया (वॉट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, एक्स, यूट्यूब) पर वीडियो क्लिप से सम्पूर्ण चुनाव अवधि के लिए प्रचार-प्रसार की दर 50 हजार रूपए निर्धारित की गई है। इनके अतिरिक्त चुनाव कार्यांे में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न वस्तुओं की दरों का निर्धारण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *