जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 07 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक “सेवा सेतु अभियान-2026“ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 16 अक्टूबर तक का षिविर कार्यक्रम जारी कर दिया है। सोमवार को जगतपुरा एवं झालाना जोन में षिविर आयोजित किया गया। मंगलवार को झोटवाड़ा एवं वैषाली नगर जोन कार्यालय पर षिविर आयोजित किया जायेगा। यहां आयोजित किये जा रहे है षिविरः 13 अक्टूबर 2026 को झोटवाड़ा एवं वैषाली नगर जोन कार्यालय में आयोजित किया जायेगा। 14 अक्टूबर 2026 को मालवीय नगर जोन कार्यालय में आयोजित किया जायेगा। 15 अक्टूबर 2026 को किषनपोल एवं हवामहल-आमेर जोन कार्यालय में आयोजित किया जायेगा। 16 अक्टूबर 2026 को आदर्ष नगर एवं सिविल लाईन जोन कार्यालय में आयोजित किया जायेगा। शिविर के माध्यम से नगर निगम जयपुर से संबंधित विभिन्न सेवाओं यथा सफाई, सीसी/डामर सड़क मरम्मत व पेच वर्क, स्ट्रीट लाईट, सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव व सौन्दर्यकरण, नालियों की मरम्मत, फेरोकवर व मैन हाॅल्स की मरम्मत, सीवर लाईन लीकेज मरम्मत, आवारा पषु पकड़ने, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर एन.ओ.सी, ट्रेड लाईसेंस, साईनेज लाईसेंस, सीवर कनेक्षन, ओ.एफ.सी-मोबाईल टावर एन.ओ.सी, ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण पत्र, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, 69-ए, 54-ई, 50-बी, 60-सी के अन्तर्गत पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामान्तरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज डीड से फ्री होल्ड पट्टे, यू.डी. टैक्स, विभिन्न राजकीय विभागों की फ्लैगषिप जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त एवं स्वीकृति जारी करना, विद्यालय, आंगनबाडी एवं अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण, अटल पेंषन योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंषन, मुख्यमंत्री निषुल्क बिजली योजना, पी.एम. स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम, अभियान में पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के कार्य किये जायेगे। सफलता की कहानी करीम नगर के स्थानीय निवासी श्री जबउद्दीन खान जी ने जगतपुरा जोन में चल रहे सेवा सेतु अभियान में अपने मकान के नाम हस्तांतरण के लिए आवेदन किया आवश्यक दस्तावेज लगाकर आवेदन जमा करने के कुछ ही समय पश्चात नगर निगम प्रशासन द्वारा श्री जहबुद्दीन खान जी को उनके मकान का नाम हस्तांतरण पत्र तैयार कर प्रदान किया गया श्री जहबुद्दीन खान जी ने बताया कि अपने इस कार्य के लिए उन्हें नगर निगम प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई और अपने इस कार्य के नगर निगम द्वारा त्वरित गति से पूर्ण होने पर श्रीजाबुद्दीन खान जी ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार का तहे दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। शिविरों में मिल रही आमजन को तत्काल राहत जगतपुरा एवं झालाना जोन में शिविर में आये हुये जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के 59 आवेदनों के ही प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए गए। जनआधार के 50 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। नाम हस्तान्तरण के 1 प्रकरण का निस्तारण किया गया।
मंगलवार को झोटवाड़ा एवं वैषाली नगर जोन में आयोजित होगा सेवा सेतु अभियान षिविर
ram


