“डेंगू रोकथाम माह” के रूप में मनाया जाएगा जुलाई माह

ram

जयपुर। जिले में जुलाई माह को डेंगू रोकथाम माह के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में डेंगू के नियंत्रण व रोकथाम के प्रति आमजन को जागरूक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि डेंगू रोकथाम माह के अंतर्गत डेंगू रोग के नियंत्रण व बचाव के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य कार्मिकों के माध्यम से सोर्स रिडक्शन, एन्टीलार्वल, एन्टीअडल्ट गतिविधियां की जाएंगी और आमजन को डेंगू रोग से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। डेंगू रोकथाम माह “डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी: जाँच करें, सफाई करें और ढकें” थीम पर आयोजित किया जाएगा। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि डेंगू रोकथाम माह के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य-कार्मिकों द्वारा घरों के कंटेनरों जैसे पानी की टंकियां, कूलर, ड्रम, परिंडे, गमले, फ्रीज की ट्रे और छतों पर रखे पानी जमा हो सकने वाले टायर, कबाड़ आदि की जाँच की जाएगी और लार्वा मिले कंटेनरों को उपचारित करवाया जाएगा। पानी से भरे कंटेनरों में टेमीफोस और जल-भराव वाले स्थानों पर एम. एल. ओ. डालने के साथ ही आमजन को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *