जोधपुर। केन्दीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा एम.डी. सारण पब्लिक उ.मा.विद्यालय, पाल के सभाकक्ष में ’’ अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस’’ पर संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए संस्था के प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा चैहान ने बताया कि प्रतिवर्ष 3 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के रूप में मनाया जाता हैं इसका उदेश्य एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक बैगों के पर्यावरण, वन्यजीवों और मानव स्वास्थय पर प्लास्टिक बैग के हानिकारक प्रभावों के बारे में आमजन को जागरूक करने की बात कही। इसी अवसर पर संस्था के निदेशक श्रवणराम सारण ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस -2026 की थीम’’ एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक से मुक्ति व एक स्थायी भविष्य की ओर’’ जो कि स्थायी विकल्पों के महत्व के बारे में प्रभावी जानकारी प्रदान की। इसी अवसर पर बाबुराम चैधरी शिक्षक एवं अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर के. आर. सोनी ने करते हुए केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन, सिंगल युज प्लास्टिक के दूष्परिणामों के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की साथ ही विभाग द्वारा विधार्थियों के मध्य मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें पांच सफल प्रतिभागियों को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभाग की ओर से सभी आगून्तको को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
ram


