नागपुर में भड़की हिंसा बेहद निंदनीय: बिहार के उपमुख्यमंत्री

ram

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को नागपुर में भड़की हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमें अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए।मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क में भड़की हिंसा के बारे में पूछे गये सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी की। मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान एक धार्मिक ग्रंथ जलाये जाने की अफवाह के बाद हिंसा भड़की थी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “यह घटना बेहद निंदनीय है। हमें उन लोगों की विचारधारा से खुद को दूर रखना चाहिए, जिन्होंने हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ काम किया और इसे हटाने की कोशिश की। हमें अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व महसूस करना चाहिए। हम सभी को भारत को 21वीं सदी का गौरवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *