भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पर पैसे बांटने का आरोप, मुंबई में होटल से 9 लाख मिले

ram

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले मंगलवार, 19 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगा। मुंबई के उपनगर विरार के होटल में चुनाव आयोग के अफसरों ने तावड़े के कमरे से 9 लाख रुपए और कागजात बरामद किए। इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि चुनाव आयोग ने सिर्फ इतना कहा है कि कुछ सीज किया गया है। डिटेल में जानकारी नहीं दी है। विपक्ष के आरोप के बाद चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े और नालासोपारा से भाजपा कैंडिडेट राजन नाइक के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराई है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।

तावड़े होटल में मीटिंग कर रहे थे, बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घेरा
हितेंद्र ठाकुर की बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) के विधायकों ने आरोप लगाया कि तावड़े मंगलवार को 5 करोड़ रुपए लेकर विरार इलाके के एक होटल पहुंचे। उनके साथ नालासोपारा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजन नाइक और दूसरे कार्यकर्ता भी थे। यहां उनकी मीटिंग चल रही थी। BVA के मुताबिक, होटल में वोटर्स को पैसे बांटे जा रहे थे। जानकारी मिलने पर हितेंद्र ठाकुर और उनके बेटे क्षितिज ठाकुर भी होटल पहुंचे। BVA और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। क्षितिज ठाकुर नालासोपारा सीट से BVA उम्मीदवार भी हैं। होटल के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें BVA कार्यकर्ता नोट लिए दिखाई दे रहे हैं। ​​​​​​एक युवक के हाथ में एक डायरी है। आरोप है कि इसी डायरी में पैसों का लेखा-जोखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *