‘महाराष्ट्र का विपक्ष ‘महा अनाड़ी’ गठबंधन है’, योगी आदित्यनाथ का कटाक्ष, जनता से कहा- बटिए नहीं.. हम बंटे, हम खत्म हो गए!

ram

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विदर्भ क्षेत्र के वाशिम में एक चुनावी रैली के दौरान महाराष्ट्र के विपक्षी दल एमवीए को ‘महा अनाड़ी’ करार दिया। उन्होंने एकता का संदेश देने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का भी जिक्र किया और अपना ‘बटिये मत’ का नारा दोहराया। उन्होंने कहा, “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा ले रहा हूं और आपसे अपील कर रहा हूं कि आप बंटे नहीं (बटिये मत) क्योंकि जब भी हम बंटे, हम खत्म हो गए।” उन्होंने कहा कि 17वीं सदी के मराठा योद्धा राजा का संघर्ष देश के स्वाभिमान और गौरव के लिए था। भाजपा के स्टार प्रचारक ने लोगों से सत्तारूढ़ महायुति को वोट देने और “महा अनाड़ी गठबंधन” को हराने का भी आग्रह किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए)को ‘महा अनाड़ी’ करार दिया। उन्होंने एकता का संदेश देने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का हवाला दिया और लोगों को विभाजित रहने के खतरों के प्रति आगाह किया। योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के पक्ष में विदर्भ के वासिम में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपना प्रसिद्ध नारा दोहराया और नहीं बंटने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *