मुंबई के जुहू पर मेगा बीच सफाई अभियान, CM शिंदे का विपक्ष पर तंज, कहा- कई लोगों ने तो तिजोरी साफ करने का काम किया

ram

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जुहू बीच पर मेगा बीच क्लीनिंग अभियान में हिस्सा लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और आज हम उसका परिणाम देख रहे हैं। पूरे देश में उसका परिणाम है। लोग भी काफी जागरूक हुए हैं। जब 2014 में स्वच्छ भारत अभियान शुरू हुआ, तब विपक्ष ने कई आरोप लगाए लेकिन आज हम उसका परिणाम देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भी शुरू किया है, उसमें सभी लोगों को शामिल होना चाहिए।
सीएम शिंदे ने कहा कि हमने मुंबई में डीप क्लीन ड्राइव शुरू किया, जबकि कई लोगों ने मुंबई की तिजोरी साफ करने का काम किया। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता विपक्ष को जवाब देगी। महाराष्ट्र को 720 किमी का तटीय क्षेत्र मिला है। और हमें इसे साफ़ रखना है। हमने स्वच्छता सेवा के माध्यम से इसकी शुरुआत की है. स्वच्छ भारत अभियान का नाम लेते ही प्रधानमंत्री का नाम दिमाग में आता है और उन्हीं की प्रेरणा से इस अभियान को पूरे देश में आगे बढ़ाया गया। हमें सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करना चाहिए, हमने इस पर प्रतिबंध लगाया है और इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से हम बड़े पैमाने पर पेड़ लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *