‘कांग्रेस इतनी व्यस्त है कि दे रही तारीख पर तारीख…’ महाराष्ट्र में सीट बंटवारे में देरी पर भड़के संजय राउत

ram

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में एक बार फिर से दटराव देखने को मिल रही है। दोनों पक्षों ने अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है। हालाँकि एमवीए में तनाव बढ़ता जा रहा है। बातचीत शुरू तो हो गई थी लेकिन वह बढ़ नहीं सकी है। यही कारण है कि शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने इसको लेकर निराशा जताया है। संजय राउत ने विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे की बातचीत में देरी के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

राउत ने कहा कि विपक्षी गठबंधन जिसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं, कुछ क्षेत्रीय खिलाड़ियों के साथ, सीट-बंटवारे से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए मुंबई में एक साथ बैठेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन दिनों बहुत व्यस्त है, लेकिन फिर भी हमने इसे (बातचीत) खत्म करने के लिए उन्हें बुलाया है। हमने कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया है। वे इतने व्यस्त हैं कि हर दिन ‘तारीख पे तारीख’ होती है। इसलिए हमने फैसला किया कि हम अगले तीन दिनों तक एक साथ बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *