इंडिया ‘बी’ के सामने पस्त हुई इंडिया ‘ए’ की टीम, ऋषभ पंत ने India A के हडल में ‘घुसपैठ’ कर जान लिया पूरा प्लान

ram

दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया ए और इंडिया बी के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे इंडिया बी ने जीत लिया। वहीं विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर चर्चाओं में हैं। पंत अक्सर मैदान पर अपनी बल्लेबाजी और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है। वह कई बार ऐसी फनी हरकते करते दिखे जिससे विरोधी टीम के खिलाड़ी भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए।

दरअसल, टूर्नामेंट में इंडिया बी का हिस्सा पंत ने मजाकिया अंदाज में इंडिया ए टीम के हडल के दौरान घुसबैठ कर दी। जिसके बाद उन्होंने चुपके से इंडिया ए का पूरा प्लान जान लिया। पंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी खुद को मुस्कुरान से नहीं रोक पाएंगे। पंत ने इंडिया ए वर्सेस इंडिया बी मुकाबले के चौथे दिन यानी रविवार को सुबह के समय हडल में घुसपैठ की। इंडिया एक के कप्तान शुभमन गिल मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे थे। तभी पंत ने चोरी छिपे से इंडिया ए के हडल में सेंधमारी की और उनका प्लान जान लिया। कुछ देर बाद उन्होंने शुभमन की बातें सुनी और फिर तेज गेंदबाज आवेश खान के साथ मस्ती करने लगे। उसके बाद पंत हंसते हुए वहां से चले गए।

वहीं कमेंटेटर ने ऑन एयर कहा कि, आज सुबह इंडिया ए की टीम हडल में नीली टी-शर्ट पहने ये शख्स कौन है। ये इंडिया बी के ऋषभ पंत हैं। उन्हें प्लान पता चल गया है। पंत के वीडियो पर क्रिकेट फैंस जमकर ठहाके लगा रहे हैं।फिलहाल मैच की बात करें तो, दूसरी पारी में पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 47 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। वह पहली पारी में सात रन बनाकर आउट हो गए थे। इंडिया बी ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया ए को 76 रन से हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *