जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नाम वापसी के बाद 856 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष हैं। सरपंच पद के लिए कुल 1,191 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 1,190 वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 334 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इस चरण में किसी भी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी ( पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि क्षेत्रवार स्थिति के अनुसार चाकसू की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 211 अभ्यर्थी, कोटखावदा की 27 ग्राम पंचायतों में 174 अभ्यर्थी, माधोराजपुरा की 25 ग्राम पंचायतों में 167 अभ्यर्थी, फागी की 26 ग्राम पंचायतों में 154 अभ्यर्थी तथा सांगानेर की 23 ग्राम पंचायतों में 150 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि चाकसू में 295 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 294 वैध पाए गए तथा 83 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। कोटखावदा में 249 नामांकन पत्र दाखिल हुए और सभी वैध पाए गए, जबकि 75 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। माधोराजपुरा में 230 नामांकन पत्र दाखिल हुए और सभी वैध रहे तथा 63 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। फागी में 220 नामांकन पत्र दाखिल हुए और सभी वैध पाए गए, जबकि 66 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। सांगानेर में 197 नामांकन पत्र दाखिल हुए और सभी वैध रहे तथा 47 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार, 5 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण में सरपंच पदों के लिए 856 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
ram


