राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष नहीं, उनकी हरकतें नेता प्रोपेगेंडा की:— मदन राठौड़

ram

जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद से भागने वाला बहस की चुनौति देते हुए अच्छा नहीं लगता। राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी जब से नेता प्रतिपक्ष बने है, तब से ऐसा लगता है कि वो नेता प्रतिपक्ष नहीं, नेता प्रोपेगेंडा बने है। कभी वे कहते है कि संसद में बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा, तो कभी वे अनर्गल प्रलाप करने लग जाते है। राहुल गांधी का एक ही मकसद है सिर्फ झूठे आरोप लगाने और खबरों की सुर्खियों में बने रहना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी में अगर हिम्मत है, तो संसद में आकर बहस करें। भाजपा संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं। फिर चाहे संसद में ईवीएम, एसआईआर या घुसपैठियों जैसे किसी भी मुद्दे पर सदन में आकर चर्चा करें, क्योंकि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाने का बेहतर मंच संसद ही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोगों के लिए ही बाबा साहब ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि लोकतंत्र के फैसले संसद में ही होते है, जिस दिन सड़क पर फैसले लेने की बात आने लगेगी, तो लोकतंत्र नहीं अराजकता की स्थिति होगी। इसी अराजकता की स्थिति को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी देशभर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चला रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आजादी के पहले चुनाव में अबुल कलाम आजाद को जिताने के लिए और बाबा साहब को हराने के लिए कांग्रेस ने जो औछे हथकंडे अपनाए, वो जगजाहिर है। बाबा साहब को हराने के लिए वैद्य मतों को खारिज करने वाली और अबुल कलाम के लिए विपक्ष के वोट खुद की पेटियों में डलवाने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी की बात कर रही है, यह तो ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को’ की कहावत को चरितार्थ कर रही है। कांग्रेस का चरित्र रहा है झूठ बोलो और भाग जाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *