आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को महात्मा गांधी गर्ल्स स्कूल नायला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय योग सत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश मीणा, महिला पर्यवेक्षक धोली देवी मीणा, योग शिक्षक बजरंग लाल मीणा, कार्यवाहक सहायक कृषि अधिकारी मंगल चंद मीणा तथा प्रिया बसवाल के द्वारा किया गया। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रकाश मीणा ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग आसन प्राणायाम और अनेक योग क्रियाओं के बारे में बताया। मुख्यतः गर्भवती महिलाओं के लिए योग क्रियाओं की जानकारी दी गई और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों तथा महिलाओं को प्रतिदिन योग करवाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागृत किया गया।
आंगनबड़ी कार्यकर्ताओं के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
ram