जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए और स्वस्थ तन-स्वस्थ मन का सन्देश प्रसारित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रमों में आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “एक धरती-एक स्वास्थ्य” थीम पर आयोजित किया गया। चिकित्सा संस्थानों में आयोजित योग-कार्यक्रमों में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने आमजन को दैनिक जीवन में योग के महत्त्व की जानकारी देते हुए चरणबद्ध ढंग से योगाभ्यास करवाए।
डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) प्रथम डॉ. इन्द्रा गुप्ता और डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) द्वितीय डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि दैनिक जीवन में योग का महत्त्व किसी से छिपा नहीं है। योग के माध्यम से तन तो तंदुरुस्त रहता ही है, साथ ही योग मन को भी स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए प्रतिदिन योग के माध्यम से शरीर के साथ साथ मन की शुद्धि भी बेहद ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रमों में चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों ने खूब उत्साह से भाग लिया। साथ ही जिले के सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

“अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” पर जिले के चिकित्सा संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
ram


