राज्यपाल ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की दक्षिण-पूर्व एशियाई लैक्रोस चैंपियनशिप में जीतने पर दी बधाई

ram

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित दक्षिण-पूर्व एशियाई लैक्रोस चैंपियनशिप-2026 में भारतीय महिला टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने इस टीम में राजस्थान सहित देश के विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इससे पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि जनजातीय युवाओं की प्रतिभा एवं परिश्रम से राष्ट्र का मान बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल बागडे ने लैक्रोस खेलों से जुड़ी जनजातीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इसी आलोक में उन्होंने लोकभवन में इन खेलों से जुड़ी आदिवासी बालिकाओ से संवाद कर उन्हें आर्थिक सहायता देने के साथ निरंतर प्रोत्साहित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *