प्रतापगढ़। उपखंड प्रशासन, ग्राम पंचायत एवं आयुर्वेद विभाग के तत्वाधान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उपखंड स्तर पर धमोत्तर में मनाया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी अश्विन मालू एसडीएम, बीडीओ राकेश निनामा और आयुर्वेद विभाग के नोडल प्रभारी डॉक्टर रेखा लबाना, ग्राम विकास अधिकारी नवल जैन, सरपंच मीरा मीणा के सहयोग से योग दिवस संपन्न कराया गया। योग प्रशिक्षक देवीलाल सुथार, महिला योग प्रशिक्षक ट्विंकल राठौर ने योग अभ्यास करवाया व योग की जानकारी दी एवं समस्त उपखंड स्तर के अधिकारी, कर्मचारियों, शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी गण और गांव से पधारे गणमान्य नागरिकों ने योग का लाभ लिया और योग कर स्वास्थ्य लाभ लिया । इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी ने निर्भय होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई और व्यसन मुक्त रहने की भी शपथ दिलाई गई । आयुर्वेद विभाग के नोडल प्रभारी डॉक्टर रेखा लबाना ने जन-जन को आयुर्वेद से जुड़ने एवं योग से जुड़ने की जानकारी दी व योग और प्राणायाम को अपने जीवन में अपनाने की विनम्र अपील की।

धमोतर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
ram


