Xiaomi का 12GB RAM वाला 5G फोन जल्द आएगा, MediaTek प्रोसेसर भी मिलेगा

ram

नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपना फ्लैगशिप Xiaomi 17 लाइनअप पेश किया था और अब कंपनी किफायती टी-सीरीज मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब लाइनअप में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि Xiaomi ने अभी तक ऑफिसियल तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन एक लेटेस्ट बेंचमार्क लिस्टिंग में इसका मॉडल सामने आया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

गीकबेंच पर दिखा Xiaomi 17T
रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग Xiaomi 17T मॉडल नंबर 2602DPT53G के साथ स्पॉट किया गया है। Xiaomi का ये नया फोन गीकबेंच AI डेटाबेस पर दिखाई दिया है। टिप्सटर अभिषेक यादव ने लिस्टिंग के बारे में जानकारी शेयर की है और पिछली रिपोर्ट्स ने पहले ही इस मॉडल नंबर को Xiaomi 17T से जोड़ दिया है। बेंचमार्क से पता चलता है कि इस फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक चिपसेट मिलने वाला है जिसमें एक कोर 3.40GHz पर चलेगी, तीन परफॉर्मेंस कोर 3.20GHz मिलेंगी और चार एफिशिएंसी कोर 2.20GHz पर होंगी। हालांकि चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसे मीडियाटेक 8500 बताया जा रहा है।

रैम और सॉफ्टवेयर डिटेल्स भी आई सामने
लिस्टिंग में फोन 11.09GB रैम के साथ स्पॉट किया गया है, जिसका आमतौर पर मतलब है कि ये 12GB रैम वेरिएंट होगा। सॉफ्टवेयर के मामले में फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 पर स्पॉट हुआ है, जिससे पता चलता है कि ये Xiaomi के नए हाइपरओएस के साथ लॉन्च हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *