विधानसभा अध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं— भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत आज भी प्रांसगिक – विधानसभा अध्यक्ष

ram

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने कहा कि वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन ही गौतम को बुद्धत्‍व एवं आत्मिक जागृति की प्राप्ति हुई थी इसीलिए यह बुद्ध पूर्णिमा के नाम से विख्‍यात है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत आज भी प्रांसगिक है। उन्‍होंने कहा कि महात्‍मा बुद्ध का जीवन अहिंसा, करूणा, प्रेम, स्‍नेह, सहानुभूति, सत्‍य और पवित्र आचरण का प्रतिबिम्‍ब था। आचरण की शुचिता को उन्‍होंने साधना का आधार स्‍तंभ माना है। विधान सभा स्‍पीकर देवनानी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मध्यम मार्ग का उपदेश भी दिया, जिससे समस्याओं के हल का मार्ग निकल सकता है। दु:ख के कारण और निवारण के लिए भी भगवान बुद्ध का अष्टार्गिक मार्ग, मानव जीवन के लिए नया मार्ग प्रशस्तक करता है। देवनानी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने चार सत्य भी सुझाये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *