ग्रामीण सेवा शिविर 2026 : 9 जुलाई को जिले में यहां लगेंगे ग्राम सेवा शिविर

ram

जोधपुर। जन कल्याण शिविरों के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन 12 जून से 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 9 जुलाई को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का समय प्रातः 9.30 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा। जिला कलक्टर जोधपुर आलोक रंजन ने बताया कि गुरुवार, 9 जुलाई को पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत रावलगढ़ में पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत शेरगढ़ में तथा पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत खिरजा फतेहसिंह में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेंगा। साथ ही पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत देवाणियां में पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत मोडी जोशियान में पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत उत्तेसर में, पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत संबाडिया में, पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत इन्द्रोका में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेंगा।इसके अलावा पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत जाजिवाल विश्नोईयान में, पंचायत समिति ओंसिया की ग्राम पंचायत समराथलनगर में, पंचायत समिति तिंवरी की ग्राम पंचायत धोलिया नगर में पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत हतुण्डी में, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत रामपुरा एवं पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम मादलिया सेवनिया में ग्रामीण सेवा शिविर में आयोजन किया जायेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *