भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया के समर्थन में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का रोड शो

ram

सवाई माधोपुर। आज राजस्थान सरकार की उप मुख्यमंत्री राजकुमारी दिया कुमारी चार्टर प्लेन से सवाई माधोपुर पहुंची जहा चकचेन पूरा हवाई पट्टी पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के पहुंचने पर भाजपा कारकर्ताओ ने उप मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया ।जिसके बाद राजस्थान सरकार की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया के रोड शो में शामिल हुई।उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का रोड शो भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया के समर्थन में हुआ।रोड शो में शामिल होने से पूर्व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का रोड शो बजरिया ट्रक यूनियन से शुरू होकर मेन बाजार होते हुए गौतम आश्रम पहुंचकर समाप्त हुआ।वही रोड शो में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित आमजन भारी संख्या में शामिल हुए।वही उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रोड शो में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगो को कहा की मोदी जी को तीसरी बार देश का नेतृत्व करने के लिए आप सभी को भूमिका होनी जरूरी हे ऐसा मुझे पूरा भरोसा हे।उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सभी से 26 अप्रैल को मतदान करने की भी अपील करी। उप मुख्यमंत्री ने कहा की अब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार आ चुकी हे अब राजस्थान में मोदी जी के नेतृत्व में सुखवीर सिंह जौनपुरिया कई योजनाएं लाकर कई विकास के कार्य करवाएंगे।रोड शो में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा, भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया,खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल सहित भाजपा के नेता पधाधिकारी और कार्यकर्ताओ सहित आमजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *