राष्ट्रीय लोकदल बाबा साहेब की जयंती पर शुरू कर रहा सदस्यता अभियान : डॉ. सुभाष गर्ग

ram

भरतपुर। स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देशानुसार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में, रालोद कार्यालय भरतपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ. सुभाष गर्ग ने बताया कि यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे संतोष फौजदार के फार्म हाउस, बहनेरा में आयोजित किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रालोद के सदस्यता अभियान को गति देना और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
इससे पूर्व, डॉ. सुभाष गर्ग ने भारतीय संविधान में सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व और राष्ट्रीयता की बुनियादी अवधारणाओं को मजबूत आधार प्रदान करने वाले भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। रालोद का यह सदस्यता अभियान बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को रालोद से जोड़कर बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *