पंचायती राज आम चुनाव 2026 : प्रथम चरण के 467 मतदान केन्द्रों एवं 128 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान दलों का तृतीय रैंडमाइजेशन संपन्न

ram

झालावाड़। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों को मतदान केन्द्रों एवं ग्राम पंचायतों का आवंटन करने हेतु मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ की उपस्थिति में एनआईसी वीसी रूम में एनआईसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदान दलों का तृतीय रैंडमाइजेशन किया गया।

रैंडमाइजेशन के दौरान प्रथम चरण में पंचायत समिति भवानीमंडी, डग, अकलेरा एवं मनोहरथाना के कुल 467 मतदान केन्द्रों तथा 128 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान दलों का गठन एवं आवंटन किया गया। मतदान केन्द्रों के लिए भवानीमंडी पंचायत समिति के 107, डग के 121, अकलेरा के 130 तथा मनोहरथाना के 109 मतदान केन्द्र शामिल हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों में भवानीमंडी की 29, डग की 34, अकलेरा की 35 तथा मनोहरथाना की 30 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

प्रथम चरण के तहत कुल 467 मतदान दलों का गठन किया गया। प्रत्येक मतदान दल में एक रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) तथा पांच मतदान अधिकारी (पीआरओ एवं पीओ प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) सहित कार्मिकों की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार दलों को मतदान केन्द्रों एवं ग्राम पंचायतों का आवंटन किया गया।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खटिक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष खत्री, अभिराज सिंह, रवि सोनी, राजेश हरदेनिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *